#SnackHack हेयर स्ट्रेटनर की मदद से इस महिला ने बनाया पॉपकॉर्न, इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

By एकता | Mar 08, 2022

आज का यह समय सोशल मीडिया का समय है, यहाँ हर दिन कोई तस्वीर या फिर वीडियो कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जुगाड़ से पॉपकॉर्न बनाने वाली यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद भी आ रही हैं। इस वीडियो को लोग जमकर लिखे और शेयर करने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद बार-बार मन में आ रहे हैं ये सवाल?

इस वीडियो को स्टेफ़नी चाउंग नाम की एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। स्टेफ़नी चाउंग एक कंटेंट क्रिएटर है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फ़ूड और ब्यूटी से जुड़ा कुछ न कुछ कंटेंट शेयर करती रहती हैं। उनका यह हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करके पॉपकॉर्न बनाने वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को अबतक 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और जमकर स्टेफ़नी के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट करके लोग उनके इस आईडिया को घर पर ट्राई करने की कह रहे हैं। इसके अलावा आपको और भी वीडियो स्टेफ़नी चाउंग के अकाउंट पर मिल जाएँगी।

View this post on Instagram

A post shared by Stéphanie Cheng 🇫🇷🇨🇳🇨🇦 (@laparasian)

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका