इस साल भारत में कर्मचारियों का वेतन दस प्रतिशत बढ़ेगा : रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

नयी दिल्ली। देश में वर्ष 2019 में कर्मचारियों का वेतन दहाई अंकों में बढ़ सकता है। हालांकि महंगाई के कारण वेतन की वास्तविक वृद्धि पांच प्रतिशत पर सीमित रह सकती है। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह कहा गया। परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी कॉर्न फेरी ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि के कारण एशिया में कुल वेतन तथा वास्तविक वेतन वृद्धि के मामले में भारत शीर्ष पर बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में देश में वेतनवृद्धि पिछले साल के नौ प्रतिशत के मुकाबले 10 प्रतिशत रह सकती है।

हालांकि, मुद्रास्फीति समायोजित वास्तविक वेतनवृद्धि 2018 के 4.7 प्रतिशत के मुकाबले पांच प्रतिशत रह सकती है। कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा, ‘‘तेज आर्थिक वृद्धि के बल पर कुल वेतनवृद्धि तथा वास्तविक वेतनवृद्धि के मामले में एशिया में भारत शीर्ष पर बना रहेगा।’’ रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में इस साल वेतन में 5.6 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें- खाद्यान्न की अधिकता के कारण किसानों की आमदनी में आयी गिरावट: जेटली

उसने कहा कि मुद्रास्फीति के समायोजन के बाद यह दर 2.6 प्रतिशत रह सकती है। अन्य एशियाई देशों में 2019 में वास्तविक वेतनवृद्धि चीन में 3.2 प्रतिशत, जापान में 0.10 प्रतिशत, वियतनाम में 4.80 प्रतिशत, सिंगापुर में तीन प्रतिशत और इंडोनेशिया में 3.70 प्रतिशत रह सकती है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका