इस साल जापान, मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा उत्तर प्रदेश : CM Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2024

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 160 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि देश में दशहरी का दाम 60 से 100 रुपए के बीच है लेकिन यही दशहरी जब अमेरिकी बाजार में पहुंचा तो इसका दाम 900 रुपए किलो हो गया है। यानी अगर हम शुल्क दर, माल ढुलाई और हवाई भाड़ा को भी जोड़ लें तो एक किलो आम अमेरिका भेजने की लागत 250-300 रुपए तक बैठेगी। तब भी एक किसान को एक किलो आम पर 600 रुपए की बचत होगी। 

उन्होंने कहा कि आम की कहां से निर्यात करने की संभावनाएं बन सकती हैं और किन-किन देशों के लिए बन सकती है, हमें उन देशों तक अपनी पहुंच को बनाना पड़ेगा। प्रदर्शनी में 120 किस्म के विशेष आम रखे गए हैं। साथ ही आम ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई गई, जिसमें भरे आम विभिन्न देशों को निर्यात होंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रगतिशील आम के किसानों को सम्मानित किया और आम स्मारिका का विमोचन किया। तीन दिवसीय (12-14 जुलाई) इस महोत्सव में आम खाने की प्रतियोगिता और प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया है। 

महोत्सव में लगभग 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम के किसान पहुंचे हैं। इसके साथ ही अलग अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा. देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल