बढ़ती तोंद से छुटकारा पाने में यह योगासन कर सकता है आपकी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

मोटापा आज के समय में एक महामारी का रूप ले चुकी है। भारत में चाहे बच्चे हो या बड़े, पुरुष हों या महिला, हर कोई इसकी जद में आ चुका है। कुछ लोग तो मोटापे से निजात पाने के लिए डाइटिंग, दवाईयां या अन्य कई तरह के तरीकें अपनाते हैं लेकिन बहुत अधिक लाभ नहीं होता। अगर आपका नाम भी ऐसी ही लिस्ट में शुमार है तो आप कुछ योगासनों का अभ्यास करके अपने वजन को बेहद आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में−

ताड़ासन

ताड़ासन सिर्फ लम्बाई बढ़ाने में ही मददगार नहीं है, बल्कि योगासन के प्रारंभ में इसका अभ्यास किया जा सकता है क्योंकि इससे पूरे शरीर की स्टेचिंग होती है और व्यक्ति का शरीर व्यायाम के लिए तैयार होता है। साथ ही साथ इससे मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अभ्यास के लिए सर्वप्रथम दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को कंधे की सीध में फैलाएं और फिर उपर की ओर उठाएं। इस स्थित मिें आपके हाथ उपर की ओर तने हुए हों और आपके एड़ी भी जमीन से उपर हों। अब पंजों पर बल देते हुए शरीर को उपर की ओर खींचे। इस दौरान शरीर का सारा भार पंजों पर ही हो। कुछ क्षण इस स्थित मिें रूकने के बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं। 

इसे भी पढ़ें: योगा टीचर बनकर दूसरों को बना सकते हैं हेल्दी

पादहस्तासन− पादहस्तासन का अभ्यास करने के दौरान पेट के सभी अंगों का मसाज होता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। पेट बढ़ने की एक मुख्य वजह पाचन क्रिया का सही तरह से काम न करना भी होता है। इसलिए पेट को कम करने के लिए पादहस्तासन का अभ्यास अवश्य किया जाना चाहिए। इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों पैरों को आपस में मिला लें। अब सांस भरते हुए हाथों को उपर उठाएं। याद रखें कि इस दौरान कंधे कानों से सटे हों। अब सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और माथे को घुटनों के बीच में लगाने की कोशिश करें लेकिन इस प्रक्रिया में घुटने को बिल्कुल भी न मोड़ें। अब जितनी देर संभव हो, इस स्थित मिें रहें और फिर वापिस सामान्य अवस्था में लौट आएं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों से लेकर बड़ों तक को करना चाहिए सूर्य नमस्कार, मिलते हैं यह फायदे

धनुरासन

धनुरासन पेट कम करने के साथ−साथ कब्ज व थॉयराइड के मरीजों के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह न सिर्फ पेट व पीठ को मजबूती देता है, बल्कि उनके शरीर में लचीलापन भी बढ़ाता है। धनुरासन का अभ्यास करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास लेकर आएं और टखनों को हाथों की मदद से पकड़ने का प्रयास करें। इस अवस्था में अपनी छाती को भी जमीन से उपर उठाएं व चेहरे को सामने की तरफ रखें। इस तरह शरीर एक धनुष की भांति दिखाई देता है। कुछ क्षण इस अवस्था में रहने के बाद वापिस लौट आएं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Horoscope 06 December 2025 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Vishwakhabram: Modi Putin ने मिलकर बनाई नई रणनीति, पूरी दुनिया पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, Trump समेत कई नेताओं की उड़ी नींद

Home Loan, Car Loan, Personal Loan, Business Loan होंगे सस्ते, RBI ने देशवासियों को दी बड़ी सौगात

सोनिया गांधी पर मतदाता सूची मामले में नई याचिका, 9 दिसंबर को सुनवाई