Thomas A. Sangma मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2023

शिलांग। मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वरिष्ठ नेता थॉमस ए. संगमा बृहस्पतिवार को 11वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) सरकार को 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें एनपीपी के 26 विधायक, यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 11, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीएफ) के दो-दो विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। राज्यसभा के पूर्व सदस्य संगमा को विधानसभा का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक