जो विभाजनकारी लोकतंत्र नहीं चाहते वो उत्तर कोरिया चले जाएं: तथागत रॉय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

शिलांग। मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने शुक्रवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो लोग “विभाजनकारी लोकतंत्र” नहीं चाहते हैं, वह उत्तर कोरिया चले जाएं। रॉय ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते हैं तो उत्तरी कोरिया चले जाइए। राज्यपाल इस ट्वीट के जरिए परोक्ष रूप से नए नागरिकता कानून का समर्थन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता विधेयक विवाद के बीच लालू ने किया ट्वीट, कही ये बात

उन्होंने कहा, “विवाद के वर्तमान माहौल में दो बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए - 1. देश को कभी धर्म के नाम पर विभाजित किया गया था। 2.लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाइए।” उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग-उन का शासन है।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन, WB के हावड़ा में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़

उनका ये ट्वीट प्रदर्शनकारियों के राजभ‍वन पहुंचने से कुछ घंटे पहले आया। प्रदर्शनकारियों ने जब सुरक्षा का उल्लंघन करने की कोशिश की, तो उन पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथापाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी राज्यपाल से मांग कर रहे थे कि वह बाहरी लोगों के राज्य में प्रवेश पर अनिवार्य पंजीकरण के लिए प्रस्तावित अध्यादेश को अपनी सहमति दें और साथ ही केंद्र राज्य में इनर लाइन परमिट को लागू करे।

प्रमुख खबरें

बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक का कच्चा माल बनाने वाले कारखाने में लगी आग

Ranchi में छापेमारी के दौरान ईडी ने बरामद की नकदी, नोटों की गिनती जारी

भारत के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को अपने परिसरों की तस्वीरें देखनी भी TV पर देखनी चाहिए, पश्चिमी देशों को Jaishankar ने कायदे से तमीज सिखाई

Jaunpur: धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी का BSP ने काटा टिकट, मायावती ने इस नेता पर जताया अपना भरोसा