मित्र होने का दिखावा करने वाले शत्रुओं को हराएंगे: पाकिस्तानी सेना प्रमुख Munir

By Prabhasakshi News Desk | Feb 02, 2025

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा कि देश को निशाना बनाने वाले एवं विदेशी आकाओं के इशारे पर आतंकवादी गतिविधियां करने वाले उन लोगों को मार गिराया जाएगा जो ‘‘मित्र के वेश में शत्रु’’ हैं। मुनीर ने बलूचिस्तान के कलात जिले में उग्रवादियों के साथ संघर्ष के दौरान 18 सैनिकों के मारे जाने के बाद क्वेटा का दौरा किया। इस संघर्ष में 23 उग्रवादी भी मारे गए। सेना ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में मुनीर को बलूचिस्तान में सुरक्षा संबंधी मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मित्र होने का दिखावा करने वाले शत्रु चाहे कुछ भी कर लें, हमारा गौरवशाली राष्ट्र और इसके सशस्त्र बल आपको निश्चित रूप से पराजित करेंगे। जब भी आवश्यकता होगी, हम अपनी मातृभूमि और इसके लोगों की रक्षा के लिए निश्चित रूप से जवाबी कार्रवाई करेंगे और आप कहीं भी होंगे, आपको ‘ढूंढ़ निकालेंगे’।’’ पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच राष्ट्रवादियों के नेतृत्व वाले दोहरे उग्रवाद से जूझ रहा है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी