हवाई हमलों पर सवाल खड़े करने वालों को कहा जा रहा राष्ट्र विरोधी: फारूक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को आरोप लगाया कि बालाकोट पर हवाई हमले को लेकर जो लोग सवाल कर रहे हैं उन्हें राष्ट्र विरोधी करार दिया जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि सत्ता में बैठे लोगों से सवाल किया जाए। यहां एक कार्यक्रम में अब्दुल्ला ने कहा सत्ता के भूखे ऐसे लोगों पर नाराज़गी जताते हुए भावुक हो गए जो किसी भी हद तक जाने की कोशिश कर रहे हैं तथा और अधिक सत्ता के लिए नफरत फैला रहे हैं।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक आह शानदार!! हम ने उनका (पाकिस्तान का) विमान मार गिराया और (अगर) आप पूछेंगे कि विमान गिराने का सबूत कहां है या अमित शाह ने 300 लोगों के मारे जाने की जो बात कही है उसका सबूत कहां है-- तो आप राष्ट्र विरोधी हैं। आप देश के खिलाफ हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया है कि समाचार चैनल निहित स्वार्थों के कारण झूठ परोस रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी रैली में उठा EVM का मुद्दा, फारूक अब्दुल्ला ने बताया चोर मशीन

अब्दुल्ला ने कहा कि आप आसपास क्या देखते हैं? आप ऐसा कुछ उद्घृत करते हैं जो उन्हें स्वीकार्य नहीं हो तो आप राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान समर्थक है। चैनल झूठ परोस रहे हैं। वक्त आ गया है जब आपको सवाल पूछने चाहिए। उनका गला तब भर आया जब वह गुरु नानक देव की सऊदी अरब में काबा की यात्रा का जिक्र कर रहे थे। अब्दुल्ला ने कश्मीर की स्थिति पर भी दुख जताया और कहा कि घाटी के युवा ‘भटक गए’ हैं। उन्होंने कहा कि वह उन्हें सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए विभिन्न तरीकों के बारे में सोचते हैं।

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया