By निधि अविनाश | Sep 28, 2021
सीपीआई नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। कन्हैया के अलावा गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दोनों युवा नेताओं को दोपहर करीब 3 बजे पार्टी में शमिल करेंगे। पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।
गौरतलब है कि कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से राजनिति अटकलें तेज हो गई थी।कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की खबर के बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, टुकड़े गैंग को कांग्रेस शामिल कर रही है। उन्होनें कहा कि, अफजल को गुरु मानने वाले कांग्रेस से जुड़ रहे है।कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने का जनता सही जवाब देगी। वहीं कांग्रेस नेता मनीष तीवारी ने कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी के पार्टी में शामिल होने पर सवाल उठाए है।