डिंपल यादव पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जो ज्यादा देर तक न दिखें उन्हें लगती है जंग

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल और बेल वाले ही थे। इससे साफ हुआ था कि यह वही सपा है और जनता ने भी इनको दफा करने का मन बना लिया है। 

इसी बीच उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 5वें चरण में अचानक डिंपल जी प्रकट होती हैं और वह जंग लगी हुई बात करती हैं। इस पर मैं कहूंगा कि लोग जो ज़्यादा देर तक न चलें, दिखें जंग उसको लगती है और 5वें चरण में कौन प्रकट हुआ यह उनको पूछना चाहिए कि जंग किसको लगी। 

इसे भी पढ़ें: सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा 

क्या बोली थीं डिंपल यादव ?

इस चुनाव में पहली बार चुनाव प्रचार में निकलीं डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। उन्होंने जनता से पूछा था कि लोहे में जो जंग लगता है उसका रंग क्या होता है ? इसके बाद उन्होंने खुद इसका जवाब देते हुए कहा था कि इंजन तो लोहे का होता है, लेकिन लोहे पर जो जंग लगता है उसी रंग के कपड़े हमारे मुख्यमंत्री पहनते हैं। जंग का रंग भी मुख्यमंत्री के कपड़ो जैसा होता है। ऐसे में जंग के रंग वाले इंजन को हटाना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध

Asian Games Teqball में चूकीं Quimcy Dsouza, एकल और मिश्रित युगल दोनों में कांस्य गंवाया

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत