सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

Yogi Adityanath
प्रतिरूप फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा नेताओं ने मुंह छुपाने के लिए 10 मार्च के बाद विदेश जाने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन उनके सामने एक समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि कुछ उड़ानों को कोविड के कारण और कुछ को यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए हैं। यह लड़ाई 80 बनाम 20 की है। इस चुनाव में भाजपा को 80 फीसदी सीटें मिलेंगी। जबकि 20 सीटें अन्य में बटेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या से लेकर प्रयागराज तक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

इसे भी पढ़ें: सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य को चुनौती देने के लिए सामने आईं 3 बहुएं, डिंपल बोलीं- जमीन से जुड़ी हैं पल्लवी पटेल 

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले अपनी जेब में तमंचा लेकर रामभक्तों पर गोली चलाते थे, अब वे भी बजरंग बली की गदा लेकर घूम रहे हैं। वे इस चुनाव में बुरी तरह परास्त होंगे तो अगली बार रामभक्तों के साथ कारसेवा करने के लिए श्री अयोध्या जी में दिखाई देंगे।

सपा ने शुरू की विदेश की बुकिंग

प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा नेताओं ने मुंह छुपाने के लिए 10 मार्च के बाद विदेश जाने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन उनके सामने एक समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि कुछ उड़ानों को कोविड के कारण और कुछ को यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों के बीच योगी सरकार के मुरीद हुए राजा भैया, कही यह अहम बात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद भाजपा बहुमत के करीब है और पांचवें चरण के बाद एनडीएन बहुमत के आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि अंत तक भाजपा 300 प्लस के आंकड़े को पार कर लेगी और अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 18 फीसदी थी और अब यह 2 फीसदी से कम है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़