जो आग से खेलने की कोशिश करते हैं, जल जाते हैं, बाइडेन संग बातचीत में जिनपिंग की खुली चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2022

अमेरिका और चीन एक यूरोप तो दूसरा एशिया की महाशक्ति हैं। ताइवान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच पांचवी बार टेलीफोनिक वार्ता हुई है। चीन अमिरिका संबंधों और हित के मुद्दे पर सीधे शब्दों में बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने दुनिया की खराब होती अर्थव्यवस्था और फैलती अशांति के मद्देनजर अहम बातचीत की है। ये मीटिंग 2 घंटे 17 मिनट तक चली। जिनपिंग ने बाइडेन को एक तरह से सीधी धमकी दे डाली। जिनपिंग ने कहा कि ‘मैं आपसे सिर्फ इतना कहूंगा कि जो लोग आग से खेलने की कोशिश करते हैं, वो जल जाते हैं।‘

इसे भी पढ़ें: डोभाल की रणनीति और अफगानिस्तान में चीन-पाकिस्तान का पलट गया पूरा खेल, तालिबानी शासन में कैसे मजबूत हुई भारत की पकड़?

चीन ने अमेरिका को दो टूक कहा कि ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर वो अलगाववादी कदमों को बर्दाश्त नहीं करेगा। चीन की तरफ से ये दावा किया गया है कि अमेरिका ने कहा है कि उसकी चीन नीति न ही बदली है और न बदलेगी। अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता। हालांकि अमेरिका ने इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

प्रमुख खबरें

Festive Season में आंखों की थकावट मिटाने के लिए बेस्ट है Cucumber and Tea Bags Therapy

Delhi High Court ने बस कंडक्टर से 32 साल केस लड़ने पर DTC पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

KPSC भर्ती में गड़बड़ी पर Priyank Kharge सख्त, बोले- निष्पक्ष होगी जांच

Budgam Encounter में मारा गया लश्कर आतंकी Yasir निकला पाकिस्तानी