जिन्हें शरीयत पर भरोसा, वे पाकिस्तान जा सकते हैं: साक्षी महाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2018

उन्नाव(उप्र)। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने आज शरीयत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, देश की व्यवस्था देश के संविधान से चलेगी । इसलिये जिन्हें शरीयत की आवश्यकता हो, वे पाकिस्तान चले जाएं। साक्षी महाराज ने कहा कि इस देश में शरीयत की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को भारतीय संविधान में भरोसा नहीं, उन्हें भारत मे रहने का अधिकार नहीं है।

 

बता दें कि शरिया अदालत स्थापित करने के सुझाव के विरोध के बीच पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि कानून इस बात के लिए मान्यता देता है कि हर समुदाय के अपने नियम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक परंपराओं और कानूनी व्यवस्था के बीच भ्रमित हो रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana