जो लोग जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे, वे विफल हो चुके हैं: फारूक अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में कभी सफल नहीं होगा और जो लोग इस क्षेत्र को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे, वे असफल हो चुके हैं।

शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध रघुनाथ बाजार के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों को नयी सरकार से काफी उम्मीदें हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में जम्मू कश्मीर विकास के रास्ते पर लौटेगा तथा नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में अलगाववादियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमें आतंकवाद से उसी तरह लड़ना होगा, जैसे हम पिछले कई साल से लड़ते आ रहे हैं। हमें इस बीमारी का सामना करना होगा और इसे हराना होगा। जो लोग चाहते थे कि हम पाकिस्तान में शामिल हो जाएं, वे विफल हो चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान यहां कभी सफल नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Mohammed Siraj और मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी के बाद भी New Zealand A को 78 रन की बढ़त

नौसेना को मिलेंगे 8 Next Generation Corvettes, GRSE और GSL संग हुआ करार

अरुणाचल में 11200 मेगावाट की Siang जलविद्युत परियोजना रद्द करे सरकार: Congress

भारत की जमीन से जापान से दागी मिसाइल, पाक की बढ़ी टेंशन, ड्रैगन हुआ अलर्ट!