Mumbai में गणपति उत्सव के सातवें दिन 17,187 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2023

मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय निकास के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उत्सव के सातवें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि 17,187 में से 15,243 प्रतिमाएं वे थीं जो घरों में स्थापित की गई थीं, जबकि 1,758 प्रतिमाएं वह थीं जो सार्वजनिक जगहों पर स्थापित की गई थीं।

इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं। उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था।

उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर होगा। अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस साल प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जलाशय तय किए हैं और 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम