पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए ठाणे के तीन लोगों के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली के तीन लोगों के अंतिम संस्कार में बुधवार शाम हजारों लोग शामिल हुए। संजय लेले (50), हेमंत जोशी (45) और अतुल मोने (43) के पार्थिव शरीर को दिन में मुंबई लाया गया था।

फडणवीस द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए गए, कई लोगों ने सभी पाकिस्तानी उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। शवों को रात करीब नौ बजे फूलों से सजे वाहनों में शिव मंदिर रोड श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

मंगलवार के हमले में मारे गए नवी मुंबई के दिलीप देसले (64) के पार्थिव शरीर का न्यू पनवेल के पोडी गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादा भुसे भी मौजूद थे। देर रात जारी एक विज्ञप्ति में ठाणे जिला प्रशासन ने कहा कि जिले के 156 पर्यटक वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में फंसे हुए हैं।

मोने का पार्थिव शरीर दिन में शहर में लाये जाने पर मोने की एक नजदीकी रिश्तेदार राजश्री अकुल ने कहा, ‘‘हमारे आंसू सूख गए हैं। हम सरकार से केवल यही मांग करते हैं कि आतंकवादियों को अधिकतम और त्वरित सजा दी जाए। हम कोई देरी नहीं चाहते।’’

उन्होंने कहा कि उनके परिवार को सबसे पहले समाचार चैनलों के माध्यम से हमले के बारे में पता चला और पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक कॉल ने पुष्टि की कि मारे गए लोगों मोने भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी