इराक में हजारों लोगों ने किए सरकार विरोधी प्रदर्शन, अमेरिका-ईरान के खिलाफ हुई नारेबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

बगदाद। इराक में महीने भर लंबे सरकार विरोधी आंदोलन को फिर से खड़ा करते हुए हजारों लोगों ने शुक्रवार को देश भर में रैलियां निकालीं और अमेरिका तथा ईरान के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार विरोधी प्रदर्शन हाल में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद मंद पड़ गए थे। इन दोनों देशों ने पिछले हफ्ते इराक में एक-दूसरे के ठिकानों पर हमला किया था।

लोगों का डर सता रहा था कि जंग की वजह से उनके आंदोलन पर ग्रहण लग सकता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन करने की अपील की थी। एएफपी के पत्रकार ने कहा कि समूचे देश में इराकियों ने प्रदर्शन किए।

इसे भी पढ़ें: बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर से रॉकेट हमला, कोई हताहत नहीं

राजधानी बगदाद के तहरीर स्क्वायर पर भी सैकड़ों लोग जुटे। हजारों लोग देश के शिया बहुल दक्षिणी हिस्से में भी सड़कों पर उतरे। करबला में प्रदर्शनकारियों का रात में सुरक्षा बलों के साथ टकराव हुआ । वहीं बसरा में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार