यूसीसी से मेघालय में अनूठे मातृसत्तात्मक समाज में हस्तक्षेप का खतरा : भाजपा नेता शुल्लई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

मेघालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सनबोर शुल्लई ने सोमवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से राज्य के अनूठे मातृसत्तात्मक समाज में ‘‘हस्तक्षेप का खतरा’’ है और उन्होंने विधि आयोग से राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में इसे लागू नहीं करने की अपील की। विधि आयोग के अध्यक्ष को लिखे पत्र में शिलॉंग साउथ निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण अपील है कि यूसीसी के क्रियान्वयन को मेघालय राज्य के अनुसूचित क्षेत्र से बाहर रखा जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अगर यूसीसी को मेघालय में लागू किया जाता है तो राज्य में समाज के मातृसत्तात्मक मानदंडों की अनूठी विशेषता में हस्तक्षेप का खतरा है।

विधि आयोग ने 14 जून को राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों सहित हितधारकों से विचार आमंत्रित कर यूसीसी पर एक नयी परामर्श प्रक्रिया शुरू की थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा पहले ही यूसीसी के प्रति अपना विरोध जता चुके हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष संगमा ने कहा था कि यूसीसी अपने मौजूदा स्वरूप में भारत की वास्तविक अवधारणा के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव