Ahmedabad Airport को बम से उड़ाने की धमकी, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

अहमदाबाद हवाईअड्डे को रविवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा कर्मियों ने हवाईअड्डा परिसर की तलाशी ली जिसके बाद यह अफवाह साबित हुयी। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मलिक ने कहा, ‘‘धमकी अफवाह निकली क्योंकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’ हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक, बम की धमकी की जानकारी मिलते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) तुरंत हरकत में आ गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘दोपहर में पूरे हवाईअड्डे की गहन तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एहतियात के तौर पर हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर