ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे जज रवि दिवाकर को धमकी, पहले भी जान को बता चुके खतरा

By अंकित सिंह | Jun 07, 2022

वाराणसी में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर चुके सिविल जज रवि दिवाकर को एक बार फिर से धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरी चिट्ठी इस्लामिक आजाद मूवमेंट नामक संस्था की ओर से दी गई है। खबर यह है कि न्यायाधीश रवि दिवाकर ने इस मामले को लेकर प्रमुख गृह सचिव को पूरी जानकारी दे दी है। इसके बाद उनकी सुरक्षा में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। आपको बता दें कि न्यायाधीश रवि दिवाकर सिविल सीनियर डिवीजन वाराणसी कोर्ट में फिलहाल तैनात हैं। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में यही सुनवाई कर रहे हैं और इन्हीं के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी का काम किया गया था।

वाराणसी सीपी ने बताया कि एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर को आज दोपहर एक पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र मिला। डीसीपी वरुण मामले की जांच कर रहे हैं। आज दोपहर एक पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा के लिए कुल 9 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिला जज की सुरक्षा में 10 पुलिस कर्मी तैनात हैं। 

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा