लखनऊ के मंदिर में मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- मुजाहिदों को छोड़ो वरना...

By अंकित सिंह | Jul 31, 2021

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक लखनऊ के अलग-अलग मंदिरों में एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में 14 अगस्त तक आतंकवादियों को रिहा करने की मांग की गई है। खबरों के मुताबिक पत्र में आरएसएस के कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर अब राजधानी लखनऊ में हड़कंप मच गया है। पुलिस एक्शन में आ गई है और सतर्क हो गई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेश कुमार पांडे ने बताया कि कुछ प्रमुख मंदिरों पर रजिस्टर्ड डाक मिला है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पत्र अलीगंज हनुमान मंदिर के पते पर आया है। खुद को जिहाद समर्थक बताते हुए पत्र में लिखा गया है कि अगर 14 अगस्त की शाम तक मुजाहिदो को रिहा नहीं किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। वरना 15 अगस्त से कहर बरपाया जाएगा। पत्र की भाषा बेहद संवेदनशील और भड़काऊ है। इसमें महिलाओं के लिए भी अपशब्द लिखे गए। 

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति