जीतने के बाद इसे ढहा देंगे... टेक्सास में 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर धमकी, फिर भारतीय मूल के सैनिक ने...

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2026

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के माहौल के बीच टेक्सस से सामने आई एक सोशल मीडिया पोस्ट ने धार्मिक स्वतंत्रता और अमेरिकी पहचान को लेकर नई बहस छेड़ दी। मामला टेक्सस के शुगरलैंड स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर का है। जहां भगवान हनुमान की करीब 90 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इसे स्टैचू ऑफ यूनियन नाम दिया गया। अगस्त 2024 में इसका उद्घाटन हुआ था और मंदिर के अनुसार यह उत्तर अमेरिका में भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा। लेकिन अब यही प्रतिमा राजनीतिक और धार्मिक बहस के केंद्र में आ गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब YouTube पर जेसी ह्यूस ने सोशल मीडिया पर इस प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा जब हम जीतेंगे तो हम इसे गिरा देंगे। ह्यूस ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस जीत की बात कर रहे थे। लेकिन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक असहिष्णुता से जोड़कर देखा। जबकि दूसरी तरफ से इसे अमेरिका में धार्मिक प्रतीकों और पहचान को लेकर चल रही व्यापक सांस्कृतिक बहस का हिस्सा बताया गया। इसी बीच अमेरिकी सेना के पूर्व कॉम्बैट वेटरन और हिंदू अमेरिकी रुचर बक्शी ने इस पोस्ट पार्टी की प्रतिक्रिया दी।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के 'फेल्ड स्टेट' बताने पर भड़का क्यूबा, UNGA से डिप्लोमैट्स का वॉकआउट


अगर अमेरिका में जीत का मतलब किसी धार्मिक समुदाय के मंदिरों को गिराना है तो फिर वो अमेरिका किसके लिए? आप तो जानते ही हैं कि सोशल मीडिया क्या करता है और इस मामले में भी वही हुआ। सवाल करने पर बक्शी को ट्रोल किया गया। एक यूजर ने उनकी सैन्य सेवा का हवाला देने पर सवाल उठाते हुए तर्क दिया कि सेना में सेवा करना अपने आप में किसी व्यक्ति की वफादारी साबित नहीं करता। उसने ऐतिहासिक उदाहरण के तौर पर रोमन साम्राज्य का जिक्र किया और कहा कि अलग-अलग समुदाय के लोगों ने इतिहास में साम्राज्यों की सेनाओं में सेवा की और बाद में उन्हीं के खिलाफ खड़े भी हुए। यानी अब बहस सिर्फ हनुमान जी की प्रतिमा तक सीमित नहीं रहे। एक तरफ सवाल है कि क्या अमेरिका में किसी धार्मिक समुदाय को अपने प्रतीकों और पूजा स्थलों के साथ समान अधिकार मिलना चाहिए। दूसरी तरफ बहस यह है कि अमेरिका की पहचान को धार्मिक बहुलता के आधार पर देखा जाए या किसी एक धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा के प्रभुत्व के आधार पर 90 फीट की यह प्रतिमा अगस्त 2024 में धार्मिक आस्था के प्रतीक के तौर पर स्थापित की गई। 

प्रमुख खबरें

अगर वोट चोरी हुए, तो हम कैसे हारे? BJP ने बंगाल की किन सीटों का ज़िक्र कर दिया विपक्ष को जोरदार जवाब

को-स्टार संग बप्पा के दर पर पहुंचे Govind, इधर बहू Kashmera Shah ने सुनाई खरी-खोटी और पत्नी ने कह दिया धोखेबाज

घर छोड़ने पर तलाक के बाद भी महिला Maintenance की हकदार : Allahabad High Court

युद्ध पर लंबी-चौड़ी फेंक रहे थे ट्रंप, UN में ईरान ने कर दिया बेइज्जत