पॉलिसीधारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एनसीआर से दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 11, 2022

चंडीगढ़ ।  हरियाणा पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी के मामले में दो महिलाओं सहित गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गैंग द्वारा बीमा पाॅलिसी की मैच्योरिटी का लाभ देने के नाम पर पॉलिसी धारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

हरियाणा पुलिस के क प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भिवानी जिले की एक पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गिरोह ने बहल के नूनसर निवासी रामनिवास को परिवार की बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी का लाभ देने का झांसा देकर 24 लाख रुपये की ठगी की गई, जो पीड़ित ने वर्ष 2018 में ली थी।

इसे भी पढ़ें: सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में सीएम विंडो व ट्विटर हैंडल बने एक सहज टूल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी अंशु, भरतपुर (राजस्थान) की सौम्या और नोएडा (उत्तर प्रदेश) के आशुतोष के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में म्युनिसिपल कमेटी का क्लर्क दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

दोनों आरोपी महिलाओं को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को नोएडा के सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया। अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य स्वयं को बीमा कंपनी के कर्मचारी बताते हुए फोन पर पीड़ित से बीमा पॉलिसी की  मैच्योरिटी का लाभ देने को झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपित आशुतोष के बैंक खाते में फर्जी तरीके से ट्रांसफर किए गए पैसे आते थे। इसके बाद वह अपना कमीशन रखता था और बचा हुआ पैसा गिरोह के अन्य सदस्यों को ट्रांसफर करता था।

मामले में गहन पूछताछ जारी है। वहीं, मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे