मुंबई में ट्रेन के टक्कर से पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

मुंबई। मुंबई में माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11005) के तीन कोच तब पटरी से उतर गए जब सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस के इंजन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। यह जानकारी मध्य रेल के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं है। यह घटना भारत में एक यात्री ट्रेन के पहली बार चलने की 169वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है। अधिकारी ने बताया कि दादर-पुडुचेरी चालुक्य एक्सप्रेस दादर टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 7 से डाउन फास्ट लाइन पर प्रवेश कर रही थी, तभी रात करीब साढ़े नौ बजे रवाना हुई सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस ने उसे एक क्रॉसिंग पर पीछे से टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: लापता बेटी की तलाश में निकली मां को तीन दरिंदों ने दबोचा, करते रहे सामूहिक बलात्कार

इससे पहले, लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) 3 अप्रैल, 2022 को महाराष्ट्र के नासिक के पास पटरी से उतर गई थी। यह घटना भारत में रेलवे की 169वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है। भारत (और एशिया) में पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई और ठाणे के बीच चली थी। इस तरह भारतीय रेलवे शनिवार से अपनी सेवा के 170वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत