झारखंड में कार के बांध में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के बांध में गिर जाने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट कर पानी में गिर गया। उन्होंने बताया कि कार जमशेदपुर से आ रही थी तभी यह हादसा हुआ।

बचाव अभियान की शुक्रवार रात निगरानी कर रहे धुर्वा थाना प्रभारी बिमल किंडो ने बताया कि कार के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं जबकि एक शव पानी में उतराया मिला।

उन्होंने बताया कि प्रधान जिला न्यायाधीश के अंगरक्षकों की पहचान रॉबिन कुजूर और उपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वाहन चालक की पहचान सत्येंद्र कुमार सिंह (45) के रूप में की गई है।

प्रमुख खबरें

Taipei Open में Tanvi Sharma ने रचा इतिहास, PV Sindhu ने सराहा- यह तो बस एक शानदार शुरुआत है

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

Commonwealth Games में पाकिस्तान की फजीहत, Boxer Kudratullah लापता, क्या खिलाड़ियों के लिए विदेश भागना एक New Trend है?

L&T की ऐतिहासिक जीत: Abu Dhabi में मिला 15,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, West Asia में बढ़ेगा दबदबा