Rajasthan : दौसा जिले में सड़क हादसे में बच्ची सहित तीन की मौत, 13 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक लोडिंग टेम्पो की एक वाहन से भिड़ंत होने से सात वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गये। सदर थानाधिकारी सोहन लाल ने बुधवार को बताया कि जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरिराज धरण मंदिर के पास एक तेज रफ्तार लोडिंग टेम्पो की उसके आगे चल रहे वाहन से टक्कर हो गई जिससे टेम्पो में सवार छोटूराम (35), समंतरा (50) और दिव्या (7) की मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गये। 

प्रमुख खबरें

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी