By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025
लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में गोला-लखीमपुर मार्ग पर लालपुर बैरियर पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार बस ने एक ‘वैन (एक प्रकार का वाहन)’ को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, एवं 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लखीमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल 12 लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ले जाया गया है जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।