By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026
श्रीलंका के कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर 14.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 50 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक तीनों ने ग्रीन चैनल के रास्ते भागने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के नारकोटिक्स ब्यूरो ने बताया कि वे 50 किलोग्राम गांजा ले जा रहे थे, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये से अधिक है। यह इस हवाई अड्डे पर अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी ड्रग खेप है।