बेंगलुरु पुलिस थाने पर हिंसक भीड़ के हमले में शामिल तीन लोगों को सात साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

बेंगलुरु की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2020 में केजी हल्ली पुलिस थाने पर हिंसक भीड़ के हमले से जुड़े मामले में तीन लोगों को बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया और उन्हें सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, भीड़ ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक फेसबुक पोस्ट में कुछ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति पर हमले से रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी।

बयान में कहा गया है कि हमले के दौरान, तीनों दोषियों, जो प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के समर्थक हैं, ने समाज में आतंक और दहशत फैलाने के लिए संगठन के जिला नेताओं के साथ रची गई साजिश के तहत पुलिस थाने के बाहर वाहनों में आग लगा दी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई