फतेहपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हुसेनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रणवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सात मील चौराहा के पास साइकिल से जा रहे रिंकू (20) और श्यामू (16) को डंपर (मिनी ट्रक) ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मानपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दोनों मजदूर थे और साइकिल से मजदूरी करने फतेहपुर शहर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गौतम अडानी मना रहे हैं अपना 60वां जन्मदिन, कुल संपत्ति का 8 फीसदी करेंगे दान

सभी घायलों को जिले के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोटरसाइकिल सवार पवन मौर्य (33) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी