पाकिस्तान ट्रेन दुर्घटना में तीन की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में जिन्ना एक्सप्रेस के चालक और उसके दो सहायकों की मौत हो गई जबकि घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के कारण रेल यातायात कुछ घंटों के लिये बाधित रहा जिसकी वजह से हैदराबाद और कोटरी रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी देर तक फंसे रहे। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के बेटे के अपहरण से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी को क्षतिग्रस्त डिब्बों से अलग कर एक रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। केन्द्रीय रेल मंत्री शेख रशीद ने मामले की जांच 24 घंटे के भीतर पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने दुर्घटना के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश