आंध्र प्रदेश में कार और वैन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2024

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक कार और वैन की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये सभी मछलीपट्टनम के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट