Chhattisgarh के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और इस मुठभेड़ में अभी तक एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U-19 World Cup Semi-Final: अजेय Team India की अफगानिस्तान से टक्कर, फाइनल पर टिकीं निगाहें

चुनाव आयोग पर भड़कीं Mamata Banerjee, CEC को बताया झूठा, कहा- AI का हो रहा दुरुपयोग

RSSB Lab Assistant Recruitment: 12वीं पास के लिए 804 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें Apply

Sanjay Raut का बड़ा आरोप, Gautam Adani को बचाने के लिए हुई India-US Trade Deal