लंदन ब्रिज आतंकी हमले के कुछ घंटे बाद द हेग शॉपिंग स्ट्रीट पर हुई चाकूबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

द हेग। दे हेग में शॉपिंग स्ट्रीट पर शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में तीन नाबालिग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह संदिग्ध पुरुष की तलाश कर रही है। घटना शहर के मध्य में एक ‘डिपोर्टमेंट स्टोर’ में हुई। गौरतलब है कि यह घटना ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना के कुछ घंटे बाद हुई है।

इसे भी पढ़ें: लदंन ब्रिज पर हमला करने वाला उस्मान खान पहले भी कर चुका है आतंकी हमले

समाचार एजेंसी ‘एएनपी’ ने डच पुलिस की एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि हम अभी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, पुलिस ने बताया कि वे सांवले रंग के घुंघराले बाल वाले व्यक्ति को ढूंढ रही है, जिसकी उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच है।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर