त्रिपुरा में तीन और लोग कोरोना से संक्रमित, कुल मामले 194 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने सोमवार को कहा कि दिल्ली से त्रिपुरा लौटे तीन व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 194 हो गई है। उन्होंने बताया कि तीनों संक्रमित मरीज हाल ही में राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से त्रिपुरा लौटे थे। उन्होंने रविवार शाम को ट्वीट किया, “कोविड-19 के लिए 991 नमूनों की जांच की गई थी। उनमें से तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। सभी दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस में बैठकर राज्य लौट कर आए हैं।’’ राज्य में कुल 194 मामलों में से 165 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 29 लोग उपचाराधीन हैं। वरिष्ठ मंत्री रतन लाल नाथ ने सोमवार को कहा, “हम हर 10 लाख लोगों में 4,863 लोगों के लार के नमूनों की जांच कर रहे हैं। त्रिपुरा में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 86.39 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन