एक्शन में यूपी पुलिस! गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरने के मामले में तीन अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

गाजियाबाद (उप्र)। गाजियाबाद पुलिस ने यहां एक श्मशान घाट की छत ढहने के मामले में नगर पालिका के तीन अधिकारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। पीड़ितों के परिजनों ने शोक संतप्त परिवारों के लिए अधिक मुआवजा और सरकारी नौकरियों की मांग को लेकर दिल्ली-मेरठ राजमार्ग बाधित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि मुरादनगर नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता चंद्र पाल और सुपरवाइजर आशीष को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। राजा ने बताया कि पुलिस ठेकेदार अजय त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है।

प्रमुख खबरें

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा