तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर पाए गए कोरोना नेगेटिव, आठ जुलाई को होंगे इंग्लैंड रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

कराची। पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर हैदर अली, इमरान खान और काशिफ भट्टी के अलावा मालिशिया मलंग अली कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद आठ जुलाई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे और अगले महीने शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पूर्व टीम से जुड़ेंगे। हैदर, इमरान और काशिफ के अलावा मालिशिये मलंग और मोहम्मद इमरान एक और चार जुलाई को हुए परीक्षण में नेगेटिव पाए गए। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांच अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला से पहले अभी वोरसेस्टर में ट्रेनिंग कर रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एक खबर में कहा, ‘‘तीन खिलाड़ी और मलंग लाहौर से आठ जुलाई को रवाना होकर पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे।’’

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया