जालंधर सिविल अस्पताल में तीन मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी खराबी के कारण रविवार की शाम तीन मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन बैकअप ऑक्सीजन सिलेंडरों को कुछ ही समय में चालू कर दिया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि इस संबंध में नौ सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। मरीजों में से एक को सांप के काटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दूसरा अत्याधिक नशे के पदार्थों के सेवन के कारण अस्पताल में भर्ती था ,जबकि तीसरा तपेदिक से पीड़ित था। तीनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) विनय आनंद ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन का दबाव थोड़ा कम हो गया था। आनंद ने कहा, लेकिन हमारे पास पर्याप्त बैकअप ऑक्सीजन सिलेंडर थे, जिन्हें कुछ ही समय में चालू कर दिया गया। इसके अलावा, मुख्य ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी भी उसी दौरान ठीक कर दी गई।

मृतकों के परिजनों द्वारा मौतों के लिए ऑक्सीजन की खराब आपूर्ति को जिम्मेदार ठहराए जाने पर आनंद ने कहा कि यह दावा सही नहीं है। मौतों के कारणों के बारे में पूछे जाने पर एसएमओ ने कहा, मरीजों की फाइलों में डॉक्टरों ने कारणों का उल्लेख किया है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य से तभी सजा संभव जब दोष सिद्ध हो: Supreme Court

PM Modi ने Goa Liberation Day पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया

Kerala के वालयार में चोरी के संदेह में झारखंड निवासी की पीट-पीटकर हत्या