By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने नीट यूजी प्रतियोगी परिक्षा में पास कराने के नाम पर कथित रूप से ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि गिरोह के सदस्य छात्रों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें उत्तीर्ण कराने का झांसा दे रहे हैं और इसके एवज में मोटी रकम मांग रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-3 में एक स्थान पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया और इनके पास से दस मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र, कुछ पासपोर्ट, चेकबुक, मैकबुक, फाच्यूर्नर एसयूवी कार व अभ्यर्थियों का डेटा बरामद हुआ है।
मिश्रा के अनुसार आरोपियों की पहचान दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी विक्रम कुमार साह व अनिकेत कुमार और दिल्ली के शिवपुर पश्चिम सागरपुर निवासी धर्मपाल सिंह के रूप में हुई। एसटीएफ आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान और तलाश में जुटी है।