दिल्ली के विजय विहार में हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

दिल्ली के विजय विहार स्थित एक पार्क में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 29 जून की सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि विजय विहार के महाराणा प्रताप पार्क में एक शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि उसी दिन विजय विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई टीम का गठन किया गया जिन्होंने अपराध स्थल की जांच की, आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जांच में अहम सुराग मिले। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लगातार जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर इस अपराध के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।