सिक्किम के नामची में हेरोइन के साथ तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

सिक्किम के नामची जिले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के पास से 815 ग्राम हेरोइन जब्त की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मादक पदार्थ तस्करी के बड़े गिरोहों से उनके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

एक अन्य घटनाक्रम में रविवार रात सिंगताम की एक पुलिस टीम ने थाना प्रभारी शेर बहादुर मंगेर के नेतृत्व में आदर्श गांव क्षेत्र से 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से भूरे रंग का पदार्थ जब्त किया, जो संभवतः ‘ब्राउन शुगर’ है।

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए मादक पदार्थ की कुल मात्रा 122.80 ग्राम है, जो 103 छोटे पैकेट में जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल

BJP सिर्फ RSS का औजार, सहयोगी नहीं, Registration विवाद पर Priyank Kharge ने खोला मोर्चा