जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर क्षेत्र में सोपोर-कुपवाड़ा रोड पर शेंगरगुंड में तीनों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान मुश्ताक अहमद मीर उर्फ लश्किरी, मुदसिर अहमद मीर और अतहर शमास के रूप में हुई है। तीनों सोपोर के ब्राथ कलां इलाके के निवासी हैं। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति