उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और देवरिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और देवरिया जिलों मेंदो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार के अनुसार, पन्नूगंज के पचोखर गांव के निवासी चंदन तिवारी, राजेश और चंदन पांडेय आधी रात (मंगलवार-बुधवार) बाइक से शाहगंज से रॉबर्ट्सगंज लौट रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चंदन तिवारी और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जारी है।

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टक्कर जानबूझकर मारी गई थी, हालांकि पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना लग रही है। एएसपी कुमार ने कहा, मामले की जांच की जा रही है और निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

देवरिया जिले में, मंगलवार देर रात काली मंदिर के पास देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 45 वर्षीय मजदूर लल्लन निषाद की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सुरौली थाने के अंतर्गत तिवई टोला बिंदवलिया का निवासी निषाद देवरिया में काम के बाद घर लौट रहा था, तभी पाइपलाइन के काम के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढ के कारण बाइक अनियंत्रित होने के बाद हादसे में उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका