Kerala : 71 वर्षीय पड़ोसी की हत्या के लिए मां, बेटे सहित तीन लोगों को मृत्युदंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024

तिरुवनंतपुरम। केरल की एक अदालत ने तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में वर्ष 2022 में 71 वर्षीय पड़ोसी की हत्या करने के लिए मां और बेटे सहित तीन लोगों को बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनायी। ये तीनों व्यक्ति कथित तौर पर आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भीएक नाबालिग की हत्या का मुकदमा लंबित है। नेय्यात्तिनकारा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रफीका बीवी (52), उसके मित्र अल अमीन (28) और उसके बेटे शफीक (25) को पड़ोसी शांताकुमारी की हत्या के लिए यह सजा सुनाई। उन्होंने सोने के आभूषण चुराने के मकसद के लिये इस हत्या को अंजाम दिया था। तीनों आरोपी कोवलम के रहने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: कंगना को काला झंडा दिखाये जाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप

पुलिस ने बताया कि घर में टांड (घर में ऊंचाई पर सामान रखने के लिए बनाई गयी एक जगह) पर एक शव को छिपा कर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान बाद में शांताकुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी फरार थे, जिन्हें कझाकोट्टम से ढूंढकर हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों ने 71 वर्षीय पड़ोसी की हत्या और उसके आभूषण चुराने का अपना गुनाह कबूल लिया।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच