करंट लगने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

अजमेर के केकड़ी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कंवरपाल पाइप से नई बनी दीवार पर पानी छिड़क रहा था, तभी पानी दीवार के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। प्रेमा देवी और माया वहां ईंटें लगा रही थीं। जैसे ही कंवरपाल को करंट लगा, वह जमीन पर गिर पड़ा और दोनों महिलाएं भी उसके संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गईं। पुलिस ने बताया, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रेमा देवी की एक और बेटी इस घटना में झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी