कीव के एक अपार्टमेंट से टकराया रूस का रॉकेट, तीन घायल; रूस का हो रहा कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

कीव/पेरिस। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को एक रॉकेट एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से जा टकराया, जिससे इमारत आग लग गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिच्स्को ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना का यह दावा ‘झूठा’ है कि वह रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सैन्य और रिहायशी, दोनों ही क्षेत्र रूसी हमलों का सामना कर रहे हैं। इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने सैन्य, ऊर्जा, वित्त सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े रूसी नागरिकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर मॉस्को पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: फ्रांस का रूस को दो टूक जवाब, कहा- हमारे पास भी है परमाणु हथियार

जिवित्स्की के मुताबिक, रूसी सैन्य बलों ने उत्तर-पूर्वी शहर कोनोतोप पर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने क्षेत्र के बाशिंदों से रूसी सेना का मुकाबला करने की अपील की। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अभियोजक करीम खान ने कहा कि वह ‘यूक्रेन और उसके आसपास के क्षेत्रों के हालिया घटनाक्रमों को पूरी गंभीरता के साथ देख रहे हैं।’ खान ने शुक्रवार को बांग्लादेश की यात्रा के दौरान ट्विटर पर एक बयान जारी कर यह बात कही। वह म्यांमा के रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुए कथित अपराधों की ढाका में जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन के क्षेत्र में दुश्मनी निकालने वाले सभी पक्षों को चेता चुके हैं कि कि कीव ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को मान्यता दे दी है। खान ने कहा कि इसका मतलब यह है कि “मेरा कार्यालय 20 फरवरी 2014 के बाद से यूक्रेन के क्षेत्र में किए गए नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध या युद्ध अपराध के किसी भी कृत्य पर अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग कर सकता है और जांच कर सकता है।” उन्होंने कहा,“कोई भी व्यक्ति जो इस तरह के अपराध करता है, जिसमें इन अपराधों को करने के लिए आदेश देना, उकसाना या किसी अन्य तरीके से भूमिना निभाना शामिल है तो उसके खिलाफइस अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता