Kerala में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस से ऑटो रिक्शा की टक्कर, तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

केरल के आंचल में बुधवार देर रात को एक ऑटो रिक्शा की बस से टक्कर होने के बाद तिपहिया वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अक्षय (23), ज्योति लक्ष्मी (21) और श्रुति लक्ष्मी (16) के रूप में हुई है। सभी करावलूर के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य रिश्तेदारों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश