Muzaffarnagar Viral Video । बुर्का पहनकर शराब खरीदने पहुंची महिला को धमकाया, गिरफ्तारी के बाद वीडियो बनाकर मांगी माफी

By एकता | Jun 14, 2023

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, बीते दिन एक मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर शराब खरीदने ठेके पर गयी थी। ये बात वहां मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों को पसंद नहीं आई। उन्होंने महिला को रोका और उसे दुबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। इतना ही नहीं युवकों ने महिला को उसका सिर कलम करने की भी धमकी दी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही युवकों की सारी अकड़ निकल गई। उन्होंने जेल से एक वीडियो बनाकर महिला को धमकी देने पर माफी मांगी है।

इसे भी पढ़ें: पति और पत्नी दोनों ने देखे अलग अलग सपने और हो गई मुसीबत, पत्नी ने घबराहट में बुला ली पुलिस, पति पर लगाया मां की हत्या का आरोप

पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों की निकली अकड़

मुजफ्फरनगर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर संज्ञान लिया और तीनों भाईयो को गिरफ्तार कर लिया है। इसपर बात करते हुए डीएसपी विक्रम आयुष ने कहा, 'घटना रविवार शाम को हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।' इसके अलावा तीनों भाईयो ने सलाखों के पीछे से एक वीडियो रिकॉर्ड कर महिला को धमकाने पर माफी है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध