असम में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामग्री बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2025

असम में दो अलग-अलग अभियानों मेंतीन संधिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यह अभियान श्रीभूमि और मोरीगांव जिलों में बृहस्पतिवार रात को चलाया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। ‘याबा गोलियां’ भारत में अवैध हैं क्योंकि इनमें ‘मेथैम्फेटामाइन’ नाम का एक शक्तिशाली उत्तेजक पदार्थ होता है।

पुलिस ने बताया कि मोरीगांव के जगीरोड इलाके में एक अन्य अभियान में लगभग 59 ग्राम ‘हेरोइन’ बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ‘हेरोइन’ को साबुन के पांच डिब्बों में रख कर एक कार के दरवाज़े के भीतर छिपाया गया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी