पंजगुर हमले के बाद की गई कार्रवाई में बलूचिस्तान में तीन आतंकवादी मारे गए: पाकिस्तानी सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

क्वेटा (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पंजगुर और नौशकी में सेना के शिविरों पर हुए हमलों के एक दिन बाद बलूचिस्तान प्रांत के बालघाटार इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शुक्रवार को तीन आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया संबंधी मामलों की शाखा ने बताया कि आतंकवादी पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर्प शिविर में हुए हालिया हमले संबंधी एक ठिकाने में सेना के अभियान के दौरान मारे गए। पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हथियारों से लैस हमलावरों ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के शिविरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद हुई भीषण मुठभेड़ में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: Earthquake | जम्मू-कश्मीर, नोएडा में 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा बनीं केंद्र

मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकवादी कमांडर सुमेर उर्फ बहार, अल्ताफ उर्फ ललिक और फैलन बलूच के रूप में की गई है, जो होशाब, पंजगुर और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य